Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा में वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई..

हरिगवां पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के विरूद्ध एफआईआर दर्जकर किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर,@जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है तथा उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ श्री वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है।

जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर एफआईआर दर्ज की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा लोडे एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा लोडे तथा आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है।

इसी प्रकार इदना पिता माघे एवं शांति दोनों पति-पत्नी नहीं है मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पूर्ण में ही स्वीकृत हो चुका है।

  फर्जी डॉक्टरों का खुला खेल, मरीजों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 1 लाख 20000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है।

इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है।

इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है।

 इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है और बयान के आधार पर 40000 ओटीपी के माध्यम से रोजगार सहायक के द्वारा आवास बनवाने के नाम पर लिया जाना बताया गया है।

इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया।जिस पर कार्यवाही की गई। 

कलेक्टर  राजेंद्र कटारा ने कहा है कि शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिले में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का वास्तविक लाभ मिले और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन हो। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संलिप्तता पाये जाने पर संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button