
बलरामपुर@कुसमी विकासखंड के सेरंगदाग क्षेत्र में चल रहे बालाजी मार्बल टाइल्स बक्साइड खनन कार्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। यहां श्रमिकों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, खदान में काम कर रहे मजदूरों से बिना हेलमेट और किसी भी प्रकार के सेफ्टी उपकरण के काम कराया जा रहा है। भारी पत्थरों की लोडिंग के दौरान श्रमिक अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।सबसे गंभीर बात यह है कि खदान क्षेत्र में मेडिकल सुविधा का पूरी तरह अभाव है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है। वहीं श्रमिकों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिछले 2–3 वर्षों से यह खनन कार्य लगातार जारी है, लेकिन सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है।
Live Cricket Info





