Balrampurछत्तीसगढ़पुलिस अधिक्षक

सड़क सुरक्षा के सुपरहीरो: बलरामपुर पुलिस की गोल्डन बॉय टीम का कमाल..

बलरामपुर पुलिस की “गोल्डन बॉय टीम” ने रचा इतिहास.

बलरामपुर जिले की सड़कों पर मौत के तांडव को रोकने में जुटे पुलिस के दो जांबाज अफसर आज पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में थाना शंकरगढ़ के निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल और यातायात शाखा बलरामपुर के प्रधान आरक्षक अमित मिंज को सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए गोल्डन ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

🚔 शराबी ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धारा 185 के कुल 1140 मामलों में कार्रवाई करते हुए 267 शराबी वाहन चालकों को कानून के शिकंजे में लिया गया।

सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा कैंप और चेकपोस्ट भी लगाए गए, जिसका सीधा असर सड़क हादसों में कमी के रूप में सामने आया।

🚑 गोल्डन ऑवर में जीवन रक्षक भूमिका

प्रधान आरक्षक अमित मिंज को “गोल्डन बॉय” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 2024 में 260 और वर्ष 2025 में 220 घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर सैकड़ों जिंदगियों को नया जीवन दिया।

  छोटे विवाद ने ली एक जान थाना चांदों क्षेत्र में मारपीट से मौत, आरोपी गिरफ्तार

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचना, बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाना, हेलमेट चेक, स्पीड कंट्रोल और फर्स्ट एड — यही उनकी पहचान बन चुकी है।

🏆 हजारों जिंदगियों की जीत

यह सम्मान सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि बलरामपुर जिले की सड़कों पर सुरक्षित भविष्य की उम्मीद है। ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी आ रही है और आम जनता को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिला है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button