Balrampurछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित..

बलरामपुर, भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2665212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय बलरामपुर के दूरभाष नंबर 96856-72367, 96914-19348 पर संपर्क कर सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button