Balrampurछत्तीसगढ़देश - विदेश

नो-एंट्री में बॉक्साइट लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, आखिर किसकी लापरवाही

बलरामपुर। कुसमी थाना क्षेत्र के जामटोली घाट में शाम करीब 6 बजे बॉक्साइट लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक Hindalco Industries Limited से संबद्ध ठेकेदार कंपनी की बताई जा रही है। गनीमत रही कि चालक और खलाशी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नो-एंट्री में कैसे पहुंची ट्रक?

घाट मार्ग पर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रतिबंधित समय में ट्रक घाट तक कैसे पहुंची?

क्या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की गई?

क्या चेकपोस्ट या बैरियर पर निगरानी में चूक हुई?या फिर किसी स्तर पर मौन अनुमति दी गई?इन सवालों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन दोनों की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

सड़क पर बिखरा बॉक्साइट, दो घंटे ठप यातायात

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा बॉक्साइट पत्थर पूरी सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुसमी और सामरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से पत्थर हटवाए, जिसके बाद करीब दो घंटे में यातायात बहाल हो सका।

  कुसमी में ‘खौफ’ की रात: एसडीएम की कार्रवाई के बाद एक मौत, गांव में सन्नाटा और आक्रोश

जिम्मेदारी तय होगी या फिर लीपापोती?

कंपनी प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा है कि नो-एंट्री के दौरान वाहन किसकी अनुमति से छोड़ा गया, इसकी जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घाट मार्ग पहले से ही खतरनाक है और भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि नियमों का पालन केवल कागजों में होता है, जमीनी स्तर पर निगरानी कमजोर है।

यदि ट्रक किसी अन्य वाहन या आबादी पर पलट जाती तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।अब पूरे क्षेत्र की नजर इस बात पर है कि क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी, या मामला जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button