Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कुसमी में बड़ा हादसा: गैस वेल्डिंग के दौरान बोलेरो में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक..

राजा गैस वेल्डिंग दुकान, सामरी रोड की घटना..

कुसमी _बलरामपुर, जिले के सामरी रोड स्थित राजा गैस वेल्डिंग दुकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस वेल्डिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बोलेरो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

  बोलेरो वाहन में आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

           कुसमी पुलिस जांच में जुटी है

सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे की प्रेरणादायक कहानी: आर्केस्ट्रा से लेकर नेटफ्लिक्स तक, समाज सेवा को चुना करियर से ऊपर

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button