Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

भवसल मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत पर बवाल, जांच के दौरान मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप..

खेरवार आदिवासी विकास परिषद ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग..

बलरामपुर (रामानुजगंज) ग्राम पंचायत भवरमाल, में मनरेगा कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। खेरवार आदिवासी विकास परिषद, जिला बलरामपुर-(रामानुजगंज )की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ज्ञापन के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को जिला जांच टीम पंचायत भवरमाल में मनरेगा कार्यों की जांच के लिए पहुंची हुई थी। आरोप है कि सुबह से ही पंचायत भवन के पास कुछ लोग एकत्र थे, जिनमें से कुछ शराब के नशे में भी थे। दोपहर करीब 1-2 बजे के बीच शिकायतकर्ता को बुलाकर कथित रूप से दबाव बनाया गया और राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए धमकाया गया।

शिकायत में कहा गया है कि जांच अधिकारी के समक्ष ही गाली-गलौज की गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की भी चेतावनी दी गई।वही 

  धान खरीदी केंद्र चान्दों में बिचौलियों की बड़ी साजिश नाकाम65 बोरी अवैध धान के साथ पिकअप वाहन जब्त, आरोपी जेल भेजा गया...

परिषद के जिला अध्यक्ष (युवा प्रभाग) नरेंद्र सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित आरोपियों की होगी।

 

शिकायत में शैलेश गुप्ता और उत्तमलाल गुप्ता सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

परिषद ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए।आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए शिकायतकर्ता व उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए

वही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि निष्पक्ष जांच कर इस तरह मृत करने वाले लोगों को उचित कार्रवाई किया जाएगा..

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button