Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

डीपाडीह में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर 2026 का शुभारंभ

बलरामपुर@बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर 2026 योजना का शुभारंभ डीपाडीह में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ चिंतामणि भगत, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बलरामपुर आशीष केसरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुसमी संजय जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरगढ़ दिनेश पैकरा, तिलाशाय जी, युवा मोर्चा जिला बलरामपुर के उपाध्यक्ष प्रीतम गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल शंकरगढ़ अध्यक्ष अनुरंजन यादव, मंडल महामंत्री विकेश कुमार, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कुसमी प्रीतेश गुप्ता तथा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अभय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में राहत, किस्तों में भुगतान की सुविधा तथा अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की।

शिविर में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं का समाधान कराया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button