छत्तीसगढ़देश - विदेश
सरगुजा संभाग की कक्षा 12वीं टॉपर संगीता प्रजापति को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ की होनहार बिटिया को बड़ा सम्मान

छतीसगढ राज्य के सरगुजा संभाग की कक्षा 12वीं की टॉपर संगीता प्रजापति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने संगीता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान न केवल संगीता की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उनकी सफलता से प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और समर्पण से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info