
बलरामपुर @बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है, कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और असफल प्रबंधन के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन कठिन हो गया है,
बलरामपुर राजीव भवन मे प्रेस वार्ता में कहा गया है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, कांग्रेस के अनुसार, बीते महीनों में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कई बार वृद्धि की गई, जिससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ा है, वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा होने से परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं,
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खाद्य सामग्री, तेल, दाल, मसाले सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, गांवों और कस्बों में रहने वाले लोग विशेष रूप से इस महंगाई से प्रभावित हो रहे हैं, जहां आमदनी सीमित है लेकिन खर्च तेजी से बढ़ रहा है, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि रसोई गैस सिलेंडर, जो पहले आम लोगों की पहुंच में था, अब 900 से 1000 रुपये तक पहुंच चुका है, वहीं वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है,कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं, जबकि आम जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं,बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है,
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के जीवन स्तर पर पड़ेगा, पुरी तरह भाजपा की सरकार गिर जाएगी…
Live Cricket Info





