Balrampurछत्तीसगढ़राजनीतीराज्य एवं शहर

बलरामपुर में कांग्रेस का “गांव चलो” अभियान तेज, बूथ-पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन

तातापानी में आयोजित कार्यक्रम में संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा वेब न्यूज़ कॉपी:

बलरामपुर@ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “गांव चलो” अभियान के तहत बलरामपुर जिले में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के तत्वाधान में ग्राम तातापानी में बूथ एवं पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी सफी अहमद, जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन जसीम अंसारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संजीत राजा चौबे द्वारा किया गया। तातापानी मंडल के सभी आठ बूथ पंचायतों में सर्वसम्मति से कमेटियों का गठन किया गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिपूजीत सिंहदेव सहित प्रशांत विश्वास, छोटू बंगाली, अरुण अग्रवाल, अरविंद दुबे, अजय सोनी, अशोक जायसवाल, मोनिश अब्दुल्लाह, महामंत्री विश्वजीत सिंहदेव, अमित यादव, बुद्धदेव सिंह पोया, कृपाशंकर, रुस्तम अंसारी, राजेश गुप्ता, बिछन राम, कीर्तन सिंह एवं जनपद सदस्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह कार्यक्रम जनपद सदस्य अमृत खलखो के निवास पर संपन्न हुआ

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button