Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

नवरात्रि के दौरान भगवा ध्वज के कथित अपमान पर बढ़ा विवाद, पार्षद ने जताई कड़ी आपत्ति.

बलरामपुर जिला मुख्यालय में नवरात्रि पर्व के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में भगवा ध्वज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पालिका परिषद के पार्षद अमित गुप्ता मंटू सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा लगाए गए पुराने भगवा ध्वज को हटाने के बाद उसे ससम्मान सुरक्षित रखने के बजाय लापरवाहीपूर्वक कचरा वाहन के माध्यम से लाया गया। आरोप है कि ध्वज को कचरा गाड़ी में रखकर नगर पालिका कार्यालय तक पहुंचाया गया और वहीं परिसर में कचरा वाहन के पास ही रख दिया गया, जो धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है। कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक प्रतीकों के अपमान के रूप में देखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व के दौरान इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों की आस्था आहत हुई है।

पार्षद अमित गुप्ता मंटू ने इस पूरे प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवा ध्वज आस्था और सम्मान का प्रतीक है, और इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा ध्वज को कचरा वाहन में लाना और उसे कचरे के पास रखना गंभीर लापरवाही और असंवेदनशीलता का उदाहरण है।

  बजट 2026 : बड़े वादे, खोखली बातें, छत्तीसगढ़ फिर हुआ नजरअंदाज़ समीर सिंह

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही उन्होंने मांग की कि धार्मिक प्रतीकों के रख-रखाव और सम्मान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाएं और उनका पालन सुनिश्चित किया जाए।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर पालिका इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देती है और क्या कदम उठाए जाते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button