छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बने देवराज सिंह जिला अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र देखकर एंव फुल माला से किया सम्मानित..
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने रामचंद्रपुर विकासखंड को दिया नया नेतृत्व.

बलरामपुर-रामानुजगंज@छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई, बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा रामचंद्रपुर विकासखंड के लिए नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है. जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर के द्वारा सर्वसहम्मति से लिए गए निर्णय एवं जिला कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार देवराज सिंह (पिता शिवनाथ सिंह), ग्राम जामवंतपुर, पोस्ट तातापानी, तहसील बलरामपुर को रामचंद्रपुर विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील माना जाएगा। आदेश की प्रति जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर-रामानुजगंज को भी सूचनाार्थ प्रेषित की गई है।
जामवंतपुर चौक में हुआ भव्य स्वागत
नियुक्ति के बाद ग्राम जामवंतपुर चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवराज सिंह को दो फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने दो मालाओं के महत्व को समझाते हुए कहा कि एक माला आदिवासी समाज की जिम्मेदारी का प्रतीक है, जबकि दूसरी माला परिवार की जिम्मेदारी को दर्शाती है।
संगठन और परिवार दोनों का संतुलन ही एक सच्चे नेतृत्व की पहचान है।
देवराज सिंह का संबोधन: जल, जंगल, जमीन की रक्षा का संकल्प
अपने संबोधन में देवराज सिंह ने समाज के सामने स्पष्ट शब्दों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यह पद सम्मान नहीं, बल्कि सेवा और संघर्ष की जिम्मेदारी है।
उन्होंने जल, जंगल, जमीन को आदिवासी समाज की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इन प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हर आदिवासी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाएं।
देवराज सिंह ने कहा कि वे विकासखंड के प्रत्येक गांव में पहुंचकर समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे, शिक्षा, सामाजिक एकता और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएंगे।
संगठन को नई मजबूती की उम्मीद
कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने देवराज सिंह को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा जताई कि वे समाजहित के मुद्दों विशेषकर जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर सक्रिय नेतृत्व प्रदान करेंगे।
रामचंद्रपुर विकासखंड में इस नई नियुक्ति को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Live Cricket Info





