अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, सूरजपुर में गर्भवती ने फर्श पर दिया बच्चों को जन्म
प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा करने वाली भाजपा सरकार के वादों की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई

सुरजपुर.. जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। भटगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को डॉक्टर और स्टाफ का घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। मजबूरन महिला ने अस्पताल परिसर के फर्श पर ही बच्चों को जन्म दिया..प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा करने वाली भाजपा सरकार के वादों की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है। इस घटना ने न केवल स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि जब प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को समय पर उपचार नहीं मिल रहा, तो अन्य मरीजों का क्या हाल होगा।
महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, फर्श पर प्रसव होने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ पर क्या कार्रवाई करता है या फिर हमेशा की तरह जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगा।
Live Cricket Info