शादी का सपना टूटा, भरोसे का हुआ सौदा शंकरगढ़ में युवती से धोखा, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। प्यार, भरोसा और शादी का सपना..लेकिन यह सपना हकीकत में बदलने से पहले ही एक दर्दनाक कहानी बन गया। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कहानी की शुरुआत तब हुई जब युवती के रिश्ते के मामा ने बताया कि उन्होंने उसके लिए एक लड़का ढूंढा है, नाम है अजय रवि, निवासी चंदरेली, जिला सूरजपुर। मामा ने भरोसा दिलाया कि लड़का अच्छा है और शादी करने को तैयार भी है। इस भरोसे के साथ 3 नवंबर 2024 को अजय रवि पहली बार पीड़िता के घर आया।युवती ने बताया कि अजय ने उसी रात शादी का वादा किया और पत्नी बनाकर रखने की बात कही। कुछ ही दिनों में वह घर का सदस्य बन गया। 5 नवंबर 2024 की रात अजय ने शादी के नाम पर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद लगभग 6 से 7 महीने तक वह युवती के घर में ही रहा और कई बार संबंध बनाए।धीरे-धीरे युवती गर्भवती हो गई, लेकिन जब उसने शादी का दबाव बनाया तो अजय रवि ने साफ इंकार कर दिया। उसने यहां तक कह दिया कि “पेट में जो बच्चा है, वो मेरा नहीं है।” इसके बाद वह युवती को छोड़कर फरार हो गया और किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।
धोखा खाई युवती ने 28 अक्टूबर 2025 को शंकरगढ़ थाना पहुंचकर पूरी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया,अपराध क्रमांक 149/2025, धारा 69 बीएनएस के तहत।जांच में सबूत पुख्ता मिले और पुलिस ने आरोपी अजय रवि पिता हीरासाय उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चंदरेली थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Live Cricket Info





