ब्रेकिंग न्यूज़
तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक जिंदा जला..
तेज रफ्तार की टक्कर के बाद क्लिंकर लोड ट्रक में लगी भीषण आग, चालक जिंदा जला; दूसरा चालक गंभीर, वाड्रफनगर अस्पताल में इलाज जारी।

बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। महुली के पास क्लिंकर लोड ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद क्लिंकर लोड ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक चालक आग में जलकर जिंदा ही मौत के आगोश में समा गया।
वहीं चावल लोड ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घायल चालक को तत्काल वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





