Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

संयुक्त जिला कार्यालय मे.सफाई के अभाव में बाथरूम बना कचरे का ढेर, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल..

विजय सिंह@बलरामपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं। जहां एक ओर स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं कलेक्टर कार्यालय परिसर में बने शौचालयों की स्थिति इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कलेक्टर कार्यालय परिसर में बने शौचालयों में भारी गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। शौचालय परिसर में प्रवेश करते ही गंदगी की बदबू से लोगों का खड़ा होना तक मुश्किल हो जाता है। बाथरूम के अंदर कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि यहां नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि शौचालयों की हालत बेहद खराब है और लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है। यह वही जगह है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने कामों के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यालय में ही स्वच्छता का यह हाल है, तो अन्य जगहों की स्थिति क्या होगी।

 

अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इस पर कितना संज्ञान लेते हैं और कलेक्टर कार्यालय की स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button