
बलरामपुर@ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “मिशन गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर क्षेत्र में पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य लगातार जारी है।
अभियान के तहत आज ग्राम जाबर, मांगरहरा, नावाडीह, पचावल, आमडंडा, जारहाडीह, झलपी, राधाकृष्णनगर, पुत्सुरा एवं भेड़मी में एक-एक पंचायत कमेटी एवं दो-दो बूथ कमेटियों का गठन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलरामपुर समीर सिंह देव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को निचले स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाना है, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य ग्रामों में भी इसी तरह कमेटियों का गठन किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Live Cricket Info





