Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कुसमी–अंबिकापुर रोड पर कहर—शमीम बस ने छीनी दो जवान ज़िंदगियां

कुसमी–अंबिकापुर मार्ग पर जनपद कार्यालय के सामने हुआ हादसा; पुलिस ने बस जप्त कर शुरू की जांच

बलरामपुर/कुसमी विकासखंड अंतर्गत जनपद पंचायत कुसमी कार्यालय गेट से करीब 20 मीटर की दूरी पर कुसमी–अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 F 1944 में तीन युवक सवार होकर कुसमी से अपने घर मोतीनगर की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान बगीचा से कुसमी की ओर आ रही शमीम बस (क्रमांक CG 14 G 0136) की ड्राइवर साइड से हुई जोरदार टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। मृत युवकों की पहचान की जा चुकी है तथा गंभीर रूप से घायल युवक को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उपचार शुरू कर दिया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक ग्राम पंचायत मोतीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फोन के माध्यम से उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल शमीम बस को जप्त कर कुसमी थाने में रखवाया गया है और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button