हिन्दू समाज के खिलाफ पोस्ट पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार..

कुसमी.जिले के कुसमी क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हिन्दू समाज के खिलाफ अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, SK_sarfraz_80 नाम की आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
घटना के विरोध में स्थानीय हिन्दू समाज के लोग थाने पहुंचे और दोषी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें समाज में वैमनस्य फैलाती हैं और शांति व्यवस्था को बिगाड़ सकती हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई। जांच के बाद आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्र और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Live Cricket Info





