Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

स्कुल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष, स्कूली बच्चों के साथ हुआ सांस्कृतिक आयोजन..

स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल में आयोजन, खीर वितरण कर दी गई नववर्ष की शुभकामनाएं..

बलरामपुर |जिले के स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल, टांगरमहरी घशियादोहर में हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बताया कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास से होती है, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं, जबकि वास्तविक रूप से भारतीय परंपरा में नववर्ष की शुरुआत आज के दिन से ही होती है।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि स्कूल के बच्चों के अभीभावक माता पिता बच्चों को खीर खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शुश्री साधवी रुकमणी दीदी, पूर्व बीडीसी मुन्ना गुप्ता, धर्मवीर सिंह, विजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए समाज में अपनी परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वही इस हिंदू नववर्ष कार्यक्रम के आयोजन करता रहे स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक युगल किशोर सिंह, आशीष सिंह,शूश्री शकुंतला सिंह, शुश्री जितवंती सिंह, इस कार्यक्रम को आयोजित किया,

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button