Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ से टकराया, लगी भीषण आग

बलरामपुर जिले में कोतवाली थाना एक क्षेत्र दर्सदनाक सड़क हादसा सामने आया है। डूमरखी बैरियर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है।अब मामले कि जांच बलरामपुर कोतवाली पुलिस कर रही है और फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





