Balrampurछत्तीसगढ़राजनीती

हॉस्टल चलो, कैंपस चलो अभियान सफल: छात्रों को मिली योजनाओं की जानकारी

युवा मोर्चा टीम ने एकलव्य छात्रावास भेलवाडी में किया जनजागरूकता कार्यक्रम, सुनीं छात्रों की समस्याएं

बलरामपुर@ जिले में युवा मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा “हॉस्टल चलो, कैंपस चलो अभियान” गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के तहत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एकलव्य छात्रावास विद्यालय भेलवाडी पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे के निर्देश पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा टीम ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छात्रों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमथ मल्लिक, जिला मंत्री रितिक गुप्ता, मुकेश चौधरी, मंडल महामंत्री मनोज दास, कृष गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पंकज रवि, मंत्री आदित्य यादव, उपेंद्र रजक, कार्यालय मंत्री तापस राय, आईटी सेल संयोजक सुशील सरकार, प्रशिक्षण प्रमुख सुनील रजक और शासकीय योजना प्रमुख राहुल गोलदर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। कार्यक्रम में छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और जानकारी प्राप्त की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button