Balrampurकलेक्टरब्रेकिंग न्यूज़
बलरामपुर में आयुष केंद्रों का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
जिला आयुष अधिकारी ने साफ-सफाई, दवा रखरखाव और दस्तावेज संधारण पर दिए निर्देश

बलरामपुर -जिले में आयुष सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार यादव ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालित आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक औषधालयों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में साफ-सफाई, औषधियों के उचित रखरखाव और आवश्यक दस्तावेजों के संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।वहीं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिले के आयुष विभाग के डॉक्टर आर.के सिंह, डॉक्टर हसन इकबाल एवं MPW उमेश जायसवाल मौजूद रहे।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info





