पास्ता में गूंजा “जय श्री राम” विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
ग्रामवासियों की बढ़ती आस्था हर मंगलवार श्री राम मंदिर में होगा भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ

बलरामपुर। मंगलवार के दिन पास्ता ग्राम स्थित न्यू श्री राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक वातावरण में “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। लोगों ने इसे सनातन धर्म को एकजुट करने की प्रेरणादायक शुरुआत बताया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि अब पास्ता सहित आसपास के सभी ग्रामों में प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस आयोजन से लोगों में आपसी एकता, धार्मिक भावना और भक्ति का भाव और अधिक मजबूत होगा।
ग्रामवासी इस पहल को विश्व हिंदू परिषद का सराहनीय प्रयास बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
Live Cricket Info





