छत्तीसगढ़,झारखंड सीमा पर बड़ा सड़क हादसा ओरसा घाटी में यात्री बस पलटी, 9 की मौत, कई घायल..
ब्रेक फेल होने से हुई ये बड़ी हादसा, बलरामपुर से जा रही थी बस

छत्तीसगढ़ से झारखंड सीमा से लगे सामरी ओरसा पाठ मार्ग पर स्थित ओरसा घाटी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरसोत से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल बस में ओवरलोड सवारी लेकर यात्री झारखंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घाटी क्षेत्र में बस का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही झारखंड प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। महुवाडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घटनास्थल पर एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह अलर्ट पर हैं और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Live Cricket Info





