
बलरामपुर (छ.ग.)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत से लौटे किसान की 16 वर्षीय बेटी घर में लहूलुहान पाई गई। चार दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है..12 अगस्त 2025 की सुबह किसान मनरूप लकड़ा अपने खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में वे घर लौटकर भोजन करने के बाद मवेशी चराने चले गए। शाम करीब 5 बजे जब वे घर लौटे तो नजारा देख दंग रह गए। उनकी बेटी हेमंती लकड़ा घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से कई बार वार कर उसकी हत्या की गई थी।परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक चन्दर सोनवानी पहले भी लड़की को परेशान करता था। करीब 20 दिन पहले उसने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी और मोबाइल भी छीना था। इस पर पुलिस ने चन्दर सोनवानी पर शक गहराया।हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर तैनात किए और लगातार उसकी तलाश की। आखिरकार 16 अगस्त की सुबह सूचना के आधार पर ग्राम उमको में दबिश दी गई और आरोपी चन्दर सोनवानी (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
थाना प्रभारी, डाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में प्र.आर. 206 श्यामलाल भगत, प्र.आर. 255 विकास कुजूर, आर. 428 मनोज कुजूर, आर. 598 धिरेन्द्र चंदेल, आर. 701 देवचंद पैकरा और आर. 221 राजेन्द्र पैकरा का सराहनीय योगदान रहा.
Live Cricket Info