
राजपुर: प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्रामीण अंचलों की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। राजपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता को परखने के लिए राजधानी रायपुर से पहुंचे आला अधिकारियों ने कमान संभाली। विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. कटरे और CGSRDA के सीईओ श्री भीम सिंह के इस औचक निरीक्षण ने यह साफ कर दिया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
गुणवत्ता की कसौटी पर खरी उतरीं सड़कें
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केवल फाइलों का अवलोकन नहीं किया, बल्कि मौके पर ‘मोबाइल टेस्टिंग लैब’ के जरिए सड़कों की तकनीकी जांच भी की। इस आधुनिक लैब के माध्यम से सड़क की मोटाई, प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और मजबूती का ऑन-द-स्पॉट टेस्ट किया गया।
निरीक्षण की गई प्रमुख सड़कें:
ककना अखोरा रोड से कट्टई टिकरा: 1.21 किलोमीटर लंबी यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगी।
अमड़ीपारा से टुकु रोड: 1.9 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण 95.84 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।
अधिकारियों ने जताई संतुष्टि
निरीक्षण के बाद प्रमुख अभियंता और सीईओ ने राजपुर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों का मानना है कि पीएम जनमन योजना के तहत बन रही ये सड़कें न केवल दूरस्थ गांवों को शहर से जोड़ेंगी, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच को आसान बनाएंगी।सड़कों का निर्माण मानक मापदंडों के अनुरूप हो रहा है। मोबाइल लैब की जांच से पारदर्शिता बढ़ी है और राजपुर की ये सड़कें टिकाऊ विकास का उदाहरण बनेंगी।”
विभाग के कार्यपालन अभियंता जी एस सिदार ने बताया कि अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से भी बातचीत की।
Live Cricket Info





