Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

15 नवंबर से की जाएगी धान खरीदी,कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक

पारदर्शिता पूर्वक धान खरीदी करने दिए निर्देश

बलरामपुर, कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर  कटारा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। उन्होंने धान खरीदी से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा कर शासन की मंशानुरूप चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी अवधि, शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता, समर्थन मूल्य, बायोमेट्रिक धान खरीदी, टोकन की जानकारी सहित समस्त जानकारी साथ ही धान खरीदी केंद्रों में स्थल की सफाई, कांटा बाट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन, कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, हमाल, स्टैकिंग, डनेज व्यवस्था, छाया, पेयजल जैसी समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान बेचने से जुड़ी उनकी हर तरह की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। धान खरीदी के पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। बैठक में कलेक्टर  कटारा ने अवैध रूप से धान का परिवहन, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्टों में विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में जिनकी डयूटी लगाई गई है, वे सभी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना हो, इसका कड़ाई से ध्यान रखा जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – 102 नग साल चिरान जब्त

बैठक में अपर कलेक्टर  आर.एस. लाल,  चेतन बोरघरिया, जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर. जिला विपणन अधिकारी  प्रीतिका केरकेट्टा, सहायक पंजीयक, नोडल सी.सी.बी, समिति प्रबंधक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button