Balrampurछत्तीसगढ़राजनीती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान ज़िला कार्यशाला हुई ।

विभिन्न सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित।

बलरामपुर @भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला कार्यालय बलरामपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का ज़िला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अध्यक्षता में आयोजित हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यशाला सर्व प्रथम भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ शुभारंभ किया गया

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता सरगुजा संभाग ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री रामकिशुन सिंह ने प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन की कार्य पद्धति, संगठन का विकास विस्तार,विचारधारा, सैद्धांतिक_ भूमिका, संगठन के रीति नीति, प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्व पर मार्गदर्शन दिया,

द्वितीय सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलखन पैंकरा ने पांच परिवर्तन विषय पर प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन के विचारधारा आचार्य और व्यवहार में दिखना चाहिए भाजपा के प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है।

प्रशिक्षण में तृतीय सत्र प्रशिक्षण नवाचार विषय पर प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक मयंक जायसवाल ने आधुनिक युग में बढ़ते हुए एआई,तकनीकी, मीडिया प्लेटफार्म सोशल मीडिया प्रकाश डाला 

चतुर्थ सत्र में जिज्ञासा समाधान एवं समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिनमें लगातार सीखने, आत्ममंथन करने व जनसेवा हेतु सदैव समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है

  विकास की नई रफ्तार: राजपुर में 'पीएम जनमन' सड़कों का हाई-टेक निरीक्षण,अफसर हुए संतुष्ट..

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आधार पर एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करना है। पार्टी का ध्येय “राष्ट्र प्रथम” (Nation First) की विचारधारा के साथ मानवता की सेवा, अंत्योदय (गरीबों का उत्थान), सुशासन (Good Governance), और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाना है उन्होंने कहा किज़िला कार्यशाला प्रशिक्षण में अपेक्षित श्रेणी तय की गई थी आगामी दिनों जिला मंडल एवं बूथ स्तर पर प्रशिक्षण अभियान आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित व कार्यक्रम का समापन महामंत्री संजय सिंह ने किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, बलवंत सिंह, तारावती सिंह शशिकला भगत, आनंद जायसवाल, प्रवक्ता दीनानाथ यादव जिला मंत्री बसंती भगत,पूजा कश्यप, शर्मिला गुप्ता, जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव,कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, जिला कार्यालय सह मंत्री मुकेश गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, आईटी सेल् संयोजक शुभम सोनी, अभिषेक सिंह, सोशल मीडिया सह संयोजक अशर्फी यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा मिंज,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुंशी राम, एससी मोर्चा जिलाअध्यक्ष दीपक सोनवानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बद्री यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश गुप्ता,जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष व महामंत्री एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button