Balrampurछत्तीसगढ़राजनीती

भाजपा मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सभागार में शुभारंभ किया गया  

   कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक उदेश्वरी पैकरा रही । प्रशिक्षण में वक्ताओं के ने पार्टी द्वारा निर्धारित 7विषयों पर लोगों को प्रशिक्षत किया गया l

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाकी बचे तीन विषयों पर रविवार को प्रशिक्षण देकर महाअभियान का समापन किया जाएगा l कार्यशाला में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर रामचन्द्रपुर जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, कार्यपद्धति पर जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह, सोशल मीडिया, नमो एप्प एवं सरल एप्प पर शुभम सोनी ने कार्यकताओं को जानकारी प्रदान किया प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाने और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और डिजिटल युग में पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और सामूहिक प्रयास को अनिवार्य बताया। इस महाअभियान के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशिक्षण ही वह नींव है जिस पर एक सशक्त संगठन खड़ा होता है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा और स्पष्ट विजन के साथ क्षेत्र में उतरेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, महामंत्री बालेश्वर नायक, उमेश्वर ओझा,गौ सेवा आयोग सदस्य विनोद गुप्ता प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा आदि उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button