Balrampurकरियरछत्तीसगढ़

जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एंबुलेंस कुछ ही घंटों में बना सामान ढोने का वाहन..

 बलरामपुर@ शासन भले ही गरीबों के स्वास्थ्य के लिए योजनाओं की झड़ी लगा रहा हो और गांव-गांव तक एंबुलेंस जैसी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों को समय पर इलाज कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही अब खुलकर सामने आने लगी है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंगलवार को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ बलरामपुर के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम में बड़े-बड़े दावे किए गए—गांव-गांव जाकर जांच, समय पर उपचार और टीबी मुक्त जिला बनाने की बात कही गई। वहीं निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और ढोल पीटा गया।

लेकिन यह दिखावा ज्यादा देर टिक नहीं पाया। कार्यक्रम खत्म होते ही उसी एंबुलेंस का असली चेहरा सामने आ गया। जिस वाहन को मरीजों की सेवा और जीवन बचाने के लिए भेजा गया था, उसे कुछ ही घंटों में सामान ढोने की गाड़ी बना दिया गया। एंबुलेंस नहीं बल्कि कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर और सामान लादकर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचाया गया। लोगों ने बाकायदा इसका फोटो और वीडियो भी बनाया  जब जिम्मेदार ही एंबुलेंस का ऐसा दुरुपयोग करेंगे, तो आम जनता को क्या संदेश जाएगा।यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी समझा जा सकता है की कैसे कुछ लापरवाह अधिकारी शासन की योजनाओं को मजाक बनाकर रख दे रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button