Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

बलरामपुर प्रेस क्लब मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बलरामपुर। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बलरामपुर प्रेस क्लब मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष एवं जिले की वरिष्ठ पत्रकार विकास केसरी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के संरक्षक सतीश गुप्ता एवं अध्यक्ष बैजनाथ केसरी ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी वर्तमान समय में और अधिक बढ़ जाती है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के संजय गुप्ता एवं राजू ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करता है। निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होती है। उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों से सत्य एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

  “होमवर्क का बहाना, बच्चे को चमगादड़ की तरह पेड़ पर टांग दिया… वीडियो वायरल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!”

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य अंजुम अंसारी, प्रमोद मिश्रा, सूरज गुप्ता, दिनेश आयाम, राजू ठाकुर, विजय सिंह, विजेंद्र सिंह, पीयूष गुप्ता सहित जिले भर के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ समारोह का समापन हुआ। प्रेस क्लब परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा। यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी एकता और सहयोग को भी और मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button