Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

नवरात्रि में सामरी बना वैवाहिक नगरी, शिव मंदिर में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे..

Balrampur @नवरात्रि के पावन अवसर पर सामरी क्षेत्र एक बार फिर सामाजिक एकता और परंपरा का अद्भुत उदाहरण बना। शिव मंदिर परिसर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। पूरे क्षेत्र में शहनाइयों की गूंज और विवाह की खुशियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस सामूहिक विवाह का आयोजन यादव समाज सामरी एवं माँ दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, महामंत्री संजय सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, युवा मोर्चा प्रदेश प्रसार-प्रचार प्रमुख विकेश साहू, भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, संजीता नगेशिया, जिला मीडिया प्रभारी राकेश भारती, वरिष्ठ नेता मथुरा प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजा गुप्ता, नितेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, डब्लू यादव, देवसाय भगत, संदीप कश्यप, दिनेश नाग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई..

इस आयोजन को सफल बनाने में यादव समाज के रामानंद यादव, रामलाल यादव, सीताराम यादव, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव, जसवंत यादव, चंदन यादव, ओम प्रकाश यादव, अनिल यादव, प्रेमसागर यादव, बलवंत यादव, सतीश यादव, राधेश्याम यादव, राजेश यादव सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जो समाज में एकता, सहयोग और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बन चुका है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button