ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर में समीर सिंह देव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया..

राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बलरामपुर@गत दिवस बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर कार्यालय (राजीव भवन) में कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका बलरामपुर के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, पूर्व एल्डरमैन राजा चौबे, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर राम, जनपद सदस्य सीबी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अरुण दास, नितेश गुप्ता, मुमताज अंसारी, विकेश गुप्ता, अमरदीप सिंह, वाशिम अंसारी, सुनील तिर्की, राजेश गुप्ता, कीर्तन सिंह, विच्छन राम, फेंकू पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने समीर सिंह देव के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button