Balrampurमनोरंजनराज्य एवं शहर

आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर, सामरी रोड कुसमी में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी..

विद्या की देवी की आराधना में जुटे छात्र-छात्राएं, परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा

(कुसमी)।बलरामपुर जिले के कुसमी नगर स्थित आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर, सामरी रोड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के संचालक एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया, वहीं बसंत पंचमी के शुभ अवसर ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button