
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के थाना चांदों क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोड़सोत मड़वा में मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी केयर सोनवानी (50 वर्ष) निवासी ग्राम घोड़सोत मड़वा ने थाना चांदों में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके छोटे भाई सुरेश सोनवानी ने दिनांक 20 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे सूचना दी कि उनके भाई मेवालाल सोनवानी की मृत्यु हो गई है।रिपोर्ट में बताया गया कि इससे पूर्व दिनांक 16 दिसंबर 2025 की शाम आरोपी बितन अगरिया (28 वर्ष) निवासी ग्राम सुखरी खाड़ मड़वा, मृतक के घर आया था। इसी दौरान आरोपी के शर्ट के पैकेट से रुपए निकालकर मृतक द्वारा गिनने की बात पर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने मृतक के साथ हाथ-मुक्कों एवं डंडे से सिर व आंख के ऊपर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे इलाज के दौरान 20 दिसंबर की रात्रि में मृतक की मौत हो गई।
प्रकरण में थाना चांदों द्वारा अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।पुलिस द्वारा आरोपी बितन अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। थाना चांदों पुलिस की सतर्कता से आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया है।
Live Cricket Info





