प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 30 जनवरी को सांकेतिक चक्का जाम..

बलरामपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को सांकेतिक चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चक्का जाम आम जनता के सहयोग से जिले के 6 ब्लॉकों में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम एनएच 343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
धरना प्रदर्शन राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, विशेषकर धान खरीदी को लेकर किया जा रहा है। किसानों को हो रही परेशानियों के विरोध में कांग्रेस द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने तथा पंजीकृत किसानों का धान खरीदे जाने की मांग उठाई जाएगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम कर सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।
बताया गया कि बलरामपुर जिले में लगभग 30 प्रतिशत किसान अभी भी धान बेचने से वंचित हैं।
Live Cricket Info





