भवरमाल धान खरीदी केंद्र में किसानों का शोषण, अवैध वसूली को लेकर उबाल
तौल से अधिक धान लेने और प्रति बोरी 10 रुपये हमाली वसूली का आरोप, 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जनवरी को चक्का जाम

बलरामपुर/भवरमाल।(रिपोर्टर रविंद्र कुमार ) भवरमाल धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ कथित रूप से हो रहे शोषण को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि धान की तौल में अनियमितता की जा रही है, तौल से अधिक धान लिया जा रहा है, वहीं हमाली के नाम पर किसानों से अवैध रूप से प्रति बोरी 10 रुपये की वसूली की जा रही है।
किसानों का कहना है कि शासन की व्यवस्था के अनुसार हमाली का भुगतान सरकार द्वारा किया जाना है, इसके बावजूद किसानों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। यह सीधे-सीधे किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका है।
इतना ही नहीं, धान खरीदी केंद्र में प्रतिदिन मात्र 2000 क्विंटल की आवक लिमिट तय कर दी गई है, जिससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई बार धान वापस ले जाना मजबूरी बन रही है। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
3 दिवस में कार्रवाई नहीं तो चक्का जाम किसानों एवं निगरानी समिति के सदस्यों ने इस संबंध में लिखित शिकायत आवेदन प्रशासन को सौंपते हुए 3 दिवस के भीतर उचित कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय-सीमा में मांगें पूरी नहीं की गईं, तो
दिनांक 08 जनवरी 2026 (गुरुवार), समय सुबह 10:00 बजे से भवरमाल धान खरीदी केंद्र में एक दिवसीय चक्का जाम व धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हमाली का पैसा किसकी जेब में?किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले हमाली के पैसे को सिस्टम में बैठे कुछ लोग आपस में “बंदरबांट” कर रहे हैं, जबकि वास्तविक हकदार किसान इसका शिकार बन रहे हैं। किसानों की मांग है कि हमाली की राशि सीधे समिति या सरकार की ओर से किसानों को दी जाए, ताकि अवैध वसूली पर रोक लग सके।
किसानों से अपील सभी किसान भाई-बंधुओं से अपील की गई है कि वे इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखें और अपने अधिकारों की लड़ाई में एकजुट होकर सहयोग करें
Live Cricket Info





