Balrampurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जंगल में हाथी का आतंक, ग्रामीण को दौड़ाया,भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल

दल से बिछड़े हाथी की दहशत, वन विभाग ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

बलरामपुर जिले के वाडफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अचानक जंगल में दल से बिछड़े हाथी के सामने पहुंच गया, जिसके बाद हाथी ने उसे दौड़ा लिया।भागने के दौरान गिरने से ग्रामीण को गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्ति की पहचान रामलाखन गोड, पिता रामपत गोड के रूप में हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को शासकीय वाहन द्वारा सिविल अस्पताल वाडफनगर में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।शबताया जा रहा है कि हाथी कई दिनों से दल से बिछड़कर क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button