Balrampurक्राइमपुलिस अधिक्षक

घर की चारदीवारी में हुआ खून, जंगल में रची गई झूठी कहानी..

विश्वास टूटा तो टूटी जिंदगी, हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश..

बलरामपुर, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झपरा लातापानी के जंगल मे एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी किर्यवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पति सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 की शाम सूचक अनिल खलखो की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में एक पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे में लटका मिला था।

जांच के दौरान शव पंचनामा एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मृतिका बंधनी (उम्र 50 वर्ष) के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का बताया गया।

शक की आग में जली ज़िंदगी, पति ने ही छीन ली पत्नी की सांसें

जांच में सामने आया कि आरोपी गुना राम (58 वर्ष) अपनी पत्नी के अक्सर घर से बाहर जाने और देर से लौटने को लेकर नाराज रहता था। घटना के दिन भी मृतिका बाजार गई थी और देर रात घर नहीं लौटी। अगले दिन घर आने पर आरोपी ने गुस्से में उसे धक्का देकर जमीन पर गिराया और बांस के डंडे, हाथ-पैर से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

  मुन्नलाल चौधरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता नए जिला अध्यक्ष, विकास मंडल जिला महामंत्री नियुक्त

विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी लखन कुम्हरिया (50 वर्ष) ने गुना राम के साथ मिलकर हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटकाने में सहयोग किया।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 103(1), 238, 3(v) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों को 15 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button