Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

“अनदेखा गांव, अब चर्चा में: समिक्षा न्यूज़ के बाद पहुंची राहत,

“जब मीडिया बोला, तब जागा सिस्टम: झालबासा में शुरू हुआ विकास

बलरामपुर@ जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालबासा में वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर उठी आवाज अब असर दिखाने लगी है। इस ग्रामीणों की समस्या को सबसे पहले समिक्षा न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया था, जिसके बाद अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी इसे उठाया और अंततः प्रशासन हरकत में आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पेयजल के लिए राहत की शुरुआत

समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में एक बोर खनन कार्य कराया है। इससे लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को आंशिक राहत मिली है। गौरतलब है कि आदिवासी बृजिया समाज के लोग अब तक नदी-नालों के दूषित पानी पर निर्भर थे।

सड़क निर्माण कार्य में तेजी

मीडिया द्वारा जमीनी हकीकत सामने लाने के बाद प्रशासन ने गांव तक पहुंचने वाली निर्माणाधीन सड़क को भी गंभीरता से लिया है। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवागमन सुगम हो सके।

समग्र विकास की अभी भी दरकार

हालांकि बोर खनन एक सकारात्मक कदम है, लेकिन गांव में बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी नदारद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केवल आंशिक समाधान नहीं, बल्कि समग्र विकास की आवश्यकता है।

  बलरामपुर में कांग्रेस बयान पर भाजपा युवा मोर्चा का उग्र विरोध..

प्रशासन की सक्रियता पर सवाल

बोर खनन के बाद प्रशासन द्वारा इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, जिस पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि यदि समिक्षा न्यूज़ की टीम पहले पहल यह मुद्दा नहीं उठाती, तो शायद प्रशासन अब भी अनजान बना रहता।

ग्रामीणों को आगे की उम्मीद

झालबासा के ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि यह पहल केवल शुरुआत है और आने वाले समय में गांव को अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी, ताकि वे भी बेहतर और सम्मानजनक जीवन जी सकें

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button