प्रेटिकल ईक्जाम देने जाते समय 12वीं की छात्रा को रशीद बस ने मारी ठोकर, पैर में फ्रैक्चर….

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। स्कूल जाते समय 12वीं कक्षा की छात्रा को बस ने ठोकर मार दी। हादसा बस स्टैंड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर संजय टैक्सटाइल्स के सामने हुआ, जहां बस ने छात्रा को पीछे से टक्कर मारी।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से महुआडांड जा रही रशीद बस ने छात्रा को चपेट में लिया। दुर्घटना में छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घायल छात्रा की पहचान मानमती पैकरा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मानमती पैकरा नीलकंठपुर से कुसमी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में 12वीं की छात्रा है और प्रैक्टिकल परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे मे ले लिया है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Live Cricket Info





