जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, वन विभाग ने किया गिरफ्तार..

वनमंडल बलरामपुर में जंगल में आग लगाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल बरदर, बीट पीपराही अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पी-3335, वनखंड रामचोरा के काटोपानी नामक स्थान पर संतोष पिता भागीरथी, निवासी ग्राम बरदर को जंगल में आग लगाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22043/04 दिनांक 14.03.2026 दर्ज करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) (घ) तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना, वनक्षेत्रपाल प्रहलाद तिवारी, वनपाल घासी राम, वनरक्षक देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह तथा अजीत कुजूर मौके पर उपस्थित रहे और नियमानुसार कार्रवाई की गई।
Live Cricket Info





