ब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर प्राप्त नियुक्ति कलेक्टर बलरामपुर  राजेंद्र कटारा ने की निरस्त

पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति करा दिलाया न्याय

जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बहेराटोली, कटहरपारा, धाजापाठ व डूमरपानी में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत अरमाना पति शमशेर आलम, रिजवाना पति अमरूद्दीन, प्रियंका यादव पति आशीष यादव व सुशीला सिंह पति उमाशंकर की नियुक्ति को अपील प्रकरण में कलेक्टर बलरामपुर  राजेंद्र कटारा द्वारा निरस्त किया गया है। उनके द्वारा 15 दिवस के भीतर पात्र अभ्यर्थी के पक्ष में नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश परियोजना अधिकारी ,एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना शंकरगढ़ को दिए गए थे जिसके अनुपालन में परियोजना अधिकारी शंकरगढ़ द्वारा उक्तानुसार चारों आंगनबाड़ी केंद्रों में पात्र अभ्यर्थियों (अपीलार्थीगण) के पक्ष में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।आंगनबाड़ी केंद्र बहेराटोली में  गायत्री पैकरा,कटहरपारा में अंजली तिर्की,धाजापाठ में सुषमा रवि व डूमरपानी में उर्मिला उरांव को आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आंगनबाड़ी केंद्र बहेराटोली की अभ्यर्थी गायत्री पैकरा द्वारा की गई थी लिखित शिकायत

आंगनबाड़ी केंद्र बहेराटोली के अभ्यर्थी  गायत्री पति हेमंत पैंकरा द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा की लिखित शिकायत अगस्त 2025 में कलेक्टर बलरामपुर के समक्ष जनदर्शन में की गई। जिसके संबंध में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं SDM शंकरगढ़ को दिए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा BEO कुसमी,शंकरगढ़ एवं राजपुर को शामिल करते हुए संयुक्त जांच दल गठित किया गया। संयुक्त जांच दल ने एक – एक दस्तावेजों का बारीकी से जांच किया साथ ही भर्ती प्रक्रिया में प्रस्तुत दस्तावेजों का विभिन्न कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से सत्यापन कराया और फर्जी होने के सम्बन्ध में अन्य जानकारियां संकलित किया। संयुक्त जांचदल ने जांचोपरांत फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज करने एवं चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निरस्त करने की अनुशंसा की थी। जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर एवं SDM शंकरगढ़ के माध्यम से जांच प्रतिवेदन कलेक्टर बलरामपुर को प्राप्त होने पर उन्होंने दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने हेतु परियोजना अधिकारी कुसमी को अधिकृत करते हुए निर्देशित किए। 

  अज्ञात व्यक्ति ने की जिला पंचायत सीईओ के नाम फर्जी विज्ञापन जारी

फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वालों पर FIR दर्ज कर भेजा गया था जेल

उक्त मामले में थाना शंकरगढ़ में अरमाना,रिजवाना,प्रियंका , सुशीला व अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कर उक्त चारों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस द्वारा विवेचना में फर्जी अंकसूची अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर एवं कुसमी से तैयार कर जारी किया जाना पाए जाने पर समसुद्दीन अंसारी उसके पुत्र आबिद अंसारी,पुत्री शाहिना परवीन एवं अन्य 2 की भी गिरफ्तारी की गई थी।

त्वरित कार्यवाही में SDM शंकरगढ़ एवं जांचदल की रही सराहनीय भूमिका

कलेक्टर बलरामपुर  राजेंद्र कटारा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही करने की जिम्मेदारी तत्कालीन SDM शंकरगढ़  करुण डहरिया को सौंपी थी। जिसे उन्होंने बखूबी से निभाते हुए मामले में त्वरित जांच,दोषियों पर सख्त कार्यवाही और पात्र अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया। इस पूरे प्रकरण में जांच दल में शामिल  रामपथ यादव (तत्कालीन BEO कुसमी) 

आदित्य पाटनवार (तत्कालीन BEO राजपुर )  जय गोविंद तिवारी (तत्कालीन BEO शंकरगढ़) की सराहनीय भूमिका रही जिन्होंने सूक्ष्मता से निष्पक्ष होकर गोपनीयता बनाए रखते हुए जांच किया ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button