Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी भवन की जर्जर छत, उखड़ा हुआ प्लास्टर और नजर आता सरिया हादसे का खतरा, मासूमो भविष्य..

जर्जर भवन के भीतर फर्श पर बैठकर भोजन करते मासूम बच्चे, सिर के ऊपर मंडराता खतरा...

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बादा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि जिस भवन में छोटे-छोटे बच्चों को बैठाया जा रहा है, वह पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है। हैरानी की बात यह है कि इस भवन को विभाग द्वारा पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद आंगनबाड़ी का संचालन यहीं किया जा रहा है।
तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं खतरा सामने आई तस्वीरों में भवन की दीवारों में गहरी दरारें, उखड़ा हुआ प्लास्टर और कमजोर छत साफ नजर आ रही है। कई जगहों से सीमेंट झड़ चुका है और बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की स्थिति बन जाती है। ये तस्वीरें किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका को उजागर करती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बच्चों की सुरक्षा से सीधा समझौता स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि इन तस्वीरों को देखकर साफ समझा जा सकता है कि आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताई मजबूरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फूलवती ने बताया कि जर्जर भवन की स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। कुछ समय के लिए केंद्र का संचालन प्राथमिक शाला भवन में किया गया था, लेकिन वहां बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण दिक्कतें आने लगीं। गांव में कोई अन्य किराए का भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में इसी जर्जर भवन में आंगनबाड़ी चलानी पड़ रही है।
सुपरवाइजर ने माना भवन जर्जर घोषित
डीपाडीह कला क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मांगो बड़ा ने फोन पर बातचीत में स्वीकार किया कि संबंधित आंगनबाड़ी भवन को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद संचालन हो रहा है, तो वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर जल्द प्रयास किया जाएगा।
तस्वीरों के बाद भी क्यों नहीं कार्रवाई?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तस्वीरें साफ-साफ खतरे की ओर इशारा कर रही हैं, तो अब तक स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा?
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र को तत्काल किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, जर्जर भवन में संचालन जारी रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला बेहद संवेदनशील है और सामने आई तस्वीरों के बाद प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद और भी बढ़ गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button