Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रामानुजगंज जिले में आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर पालिका रामानुजगंज के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा है।

ज्ञापन में प्रतीक सिंह ने नगर पालिका रामानुजगंज में व्याप्त समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विगत एक वर्ष से किसी भी निर्माण कार्य को स्वीकृति नहीं मिल पाई है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को आ रही गंभीर समस्याओं का भी उल्लेख किया। ज्ञापन में बताया गया कि टोकन व्यवस्था एवं एग्री स्टेक से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को समय पर धान बेचने में परेशानी हो रही है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।

  प्रदूषण जांच केन्द्र एवं इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट शुरू करने इच्छुक पम्प संचालक करें आवेदन

प्रतीक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 (NH-343) की जर्जर स्थिति और गुणवत्ताहीन निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को तातापानी महोत्सव के दौरान माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इन सभी मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने की अनुमति देने की मांग की गई है, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर मितगाई के पूर्व सरपंच प्रेम सागर सिंह, युवा कांग्रेस नेता नीरज गुप्ता, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष निशांत चौबे, युवा कांग्रेस के इंतेखाब अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button