Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी बिल से करोड़ों की हेराफेरी का खेल? पंचायतों में बड़ा घोटाला, शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक

एक ही सीरियल नंबर से कई बिल • GST चोरी का संदेह • e-GramSwaraj पोर्टल से खुले राज

 बलरामपुर,संवाददाता विजय सिंह,जिले में पंचायत स्तर पर कथित करोड़ों के घोटाले की गूंज अब सत्ता के गलियारों तक पहुंच गई है। सुशासन तिहार के दौरान जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर दौरे पर थे और आमजन से मुलाकात का सिलसिला जारी था, तभी सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष बसंत कुजर ने उनके सामने एक बड़ी खुलासे की शिकायत रख दी। शिकायत में पंचायतों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी राशि के गबन का गंभीर आरोप लगाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के अनुसार, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर, रामानुजगंज और बलरामपुर विकासखंड की कई पंचायतों में फर्जी बिलों के जरिए सरकारी फंड निकाले जाने का मामला सामने आया है। जिन पंचायतों के नाम इस कथित घोटाले में सामने आए हैं, उनमें महाराजगंज, पचवाल, दहेजवार, ओबरी, तातापानी, धवली चांकी, आरागाही और कुसफर शामिल हैं।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि एक ही नाम और एक ही सीरियल नंबर वाले बिल अलग-अलग पंचायतों में बार-बार इस्तेमाल किए गए। यह न सिर्फ नियमों की खुली अनदेखी है, बल्कि एक संगठित वित्तीय खेल की ओर भी इशारा करता है।

               क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक पंचायतों में Udit Construction और Aditi Construction के नाम से संदिग्ध बिल लगाए गए इन बिलों के जरिए योजनाओं की राशि का आहरण किया गया पूरे मामले में GST चोरी की भी आशंका जताई गई है कथित सबूत e-GramSwaraj पोर्टल से प्राप्त दस्तावेजों पर आधारित हैं समाज के पदाधिकारियों का दावा है कि पोर्टल से मिली जानकारी इस पूरे कथित घोटाले की परतें खोलने के लिए पर्याप्त है।कई पंचायतों में फैला जाल

यह मामला किसी एक पंचायत तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि बलरामपुर और रामचंद्रपुर क्षेत्र की कई पंचायतों में एक जैसे पैटर्न के साथ अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है। इससे पूरे नेटवर्क के संगठित होने की आशंका और गहराती है।क्या हैं मांगें?शिकायतकर्ताओं ने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो गबन की गई सरकारी राशि की वसूली की जाए GST चोरी के एंगल से अलग जांच कराई जाए उठते सवाल, गहराता संदेह इस पूरे मामले ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं क्या पंचायत स्तर पर करोड़ों का खेल चल रहा है?क्या अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव है?क्या जांच में बड़े नामों का खुलासा होगा?

  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बलरामपुर में महिलाओं की पदयात्रा, 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम..

सबसे अहम सवाल यह भी है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे तत्कालीन जनपद सिईओ पद पर रहे अधिकारियों की मौजूदगी में इतनी बड़ी कथित अनियमितताएं कैसे होती रहीं? क्या यह महज लापरवाही है या फिर इसके पीछे कोई सुनियोजित तंत्र काम कर रहा था?

यदि निष्पक्ष और गहराई से जांच होती है, तो न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का सच सामने आ सकता है, बल्कि GST चोरी जैसे गंभीर आर्थिक अपराध भी उजागर हो सकते हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी की कार्रवाई पर

फिलहाल पूरा मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कितनी गंभीरता दिखाता है क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। अब पुरी नजर जांच और कार्रवाई पर टिकी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button