जिला अशासकीय संचालक कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी गठित, प्रमेंद्र गुप्ता लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष..

बलरामपुर/रामानुजगंज@ नेशनल पब्लिक स्कूल रजखेता, वाड्रफनगर में जिला अशासकीय संचालक कल्याण संघ की बैठक आयोजित की गई। संघ के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न की गई। बैठक में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों एवं संघ के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रमेंद्र गुप्ता को पुनः अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन पर विश्वास जताते हुए लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया।
इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में महेन्द्र बारी, अभय उपाध्याय, नितेश गुप्ता, रश्मि गुप्ता, प्रेमलता जायसवाल एवं शिव बरत दास मानिकपुरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। संदीप साहू को सचिव, आरिफ अनवर को सहसचिव तथा मृत्युंजय सिन्हा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के संरक्षक पद पर पुनः अशोक नाथ तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल एवं गोपाल दास कुशवाहा के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प भी दोहराया। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
अध्यक्ष प्रमेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर पुनः विश्वास जताया है, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संगठन नई ऊर्जा के साथ शिक्षा और समाज हित में और बेहतर कार्य करेगा।
बैठक में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों से आए सैकड़ों संचालक एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Live Cricket Info





