Balrampurकलेक्टरछत्तीसगढ़बलरामपुरयादव महा संघराजनीतीराज्य एवं शहरलाइफस्टाइल

आशीष यादव एवम अन्य यादव परिवार में fir के खिलाफ सर्व यादव समाज ने सौपा ज्ञापन

उच्च स्तरीय जांच की किया मांग

बलरामपुर:-शंकरगढ़, 8 जुलाई। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आशीष यादव व अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सर्व यादव समाज सरगुजा संभाग ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन थाना प्रभारी शंकरगढ़ के माध्यम से सौंपा गया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम दोहना स्थित भूमि विवाद के संबंध में 5 जुलाई 2026 को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पहले ही थाना शंकरगढ़ को दे दी गई थी। इसके बावजूद बाद में दर्ज एफआईआर में निर्दोष लोगों को आरोपी बनाया गया है।सर्व यादव समाज का कहना है कि विवाद के दौरान आशीष यादव एवं अभिषेक यादव के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत भी थाना शंकरगढ़ में दी गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, विवाद शांत कराने पहुंचे कुछ लोगों को भी आरोपी बना दिया गया।

 

 

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवाद के दौरान एक महिला द्वारा स्वयं साड़ी फाड़कर झूठे मामले में फंसाने की बात कही गई, जिसका वीडियो उपलब्ध होने का दावा किया गया है।सर्व यादव समाज ने मांग की है कि दर्ज अपराध की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा 7 जुलाई को बिना सर्च वारंट के कुछ लोगों के घरों में की गई कथित तलाशी की भी जांच कराई जाए।

  ठेकेदार के दफ्तर में ग्राम सभा! जल जीवन मिशन पर पुटसुरा में फर्जीवाड़े के आरोप

 

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो थाना शंकरगढ़ के सामने धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाये ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित शिवनाथ यादव  प्रदेश संगठन मंत्री सर्व यादव समाज छ. ग़ हीरालाल यादव प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय यादव सभा छ. ग देवनारायण यादव अध्यक्ष सर्व यादव समाज सरगुजा संभाग कुलदीप यादव युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सर्व यादव समाज बलरामपुर संतोष यादव युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज जिला बलरामपुर। अनुज यादव जिला प्रसार प्रसाद मंत्री सर्व यादव समाजरामलाल यादव जिला कार्य समिति सदस्य श्याम मुरारी यादव ब्लॉक अध्यक्ष सर्व यादव समाज शंकरगढ़ उपस्थित अनुरंजन यादव शुभम यादव राजकुमार यादव बसंत यादव योशपाल यादव उमेश यादव उपस्थित सभी यादव समाज के वरिष्ठजन युवा वर्ग, शामिल हुए। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Vijay Singh

विजय सिंह, समीक्षा न्यूज़ के मुख्य लेखक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button